ठेकेदारी हटाओ राष्ट्रीय सयुंक्त मोर्चा का ठेकेदारी हटाओ आंदोलन

ठेकेदारी हटाओ राष्ट्रीय सयुंक्त मोर्चा का ठेकेदारी हटाओ आंदोलन 

नई दिल्ली. ठेकेदारी हटाओ राष्ट्रीय सयुंक्त मोर्चा के बैनर तले दिल्ली पावर सेक्टर के कच्चे कर्मचारियों का जुटान दिल्ली के राजाराम मोहन रॉय ऑडिटोरिम आई. टी. ओ में हुआ कच्चे कर्मचारियों ने दिल्ली सरकार पर वादा खिलाफ़ी और मनमानी का आरोप लगाया ठेकदारी हटाओ राष्ट्रीय सयुंक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. डी. सी. कपिल ने कहा कि दिल्ली कि केजरीवाल सरकार ने अपने तीन चुनावी घोषणा पत्र में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था लेकिन नौ साल बीत जाने के बाद भी अपने वादे को पुरा नही किया उनहोंने कहा कि पक्का करना तो दूर कि बात है कच्चे कर्मचारियों के नौकरीओं पर भी तलवार लटकी रहती है केवल पावर सेक्टर ही नही जल बोर्ड. एम. सी. डी. और हेल्थ सेक्टर में भी कच्चे कर्मचारियों का शोषण हो रहा है ऐसे में ठेकेदारी हटाओ राष्ट्रीय सयुंक्त मोर्चा ने इन सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का कराने के लिए संघर्ष करने का ऐलान किया है. उन्होंने आगामी 27. सितम्बर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के आवास का घेराव का भी ऐलान किया कर्मचारियों से खचाखच भीड़ ने सारे प्रस्ताव का समर्थन करते हुए इंज. डी. सी. कपिल कि अगुआई में इस पुरे लड़ाई को लड़ने का ऐलान किया, सभा को सम्बोधित करने वालों में कई मज़दूर सांगठनों के नेता सहित सुप्रीम कोर्ट के वकील महमूद प्रचार भानु प्रताप सिंह भी मौजूद थे उन्होंने संगठन की मांगों का समर्थन किया और कानूनी सहायता देने का भी भरोसा दिलाया, मंच का संचालन मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव हाफ़िज़ गुलाम सरवर ने किया और ये मजदूरों का अधिकार है और इनके अधिकार की लड़ाई आखरी दम तक लड़ी जाएगी।

We need your help to spread this, Please Share

Related posts

Leave a Comment