किया दो-पहिया वाहनों पर लगेगा टोल टैक्स?, नितिन गडकरी का आया बयान

नितिन गडकरी ने दो-पहिया वाहनों पर टोल टैक्स की खबरों को बताया भ्रामक, कहा- टोल छूट जारी रहेगी

 

 

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को दो-पहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की खबरों को भ्रामक और निराधार बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की ओर से ऐसा कोई निर्णय न तो लिया गया है और न ही प्रस्तावित है।

गडकरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “कुछ मीडिया हाउस दो-पहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की अफवाह फैला रहे हैं। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि दो-पहिया वाहनों को टोल से पूरी तरह छूट दी गई है और यह छूट आगे भी जारी रहेगी।”

उन्होंने आगे कहा कि बिना तथ्यों की पुष्टि किए ऐसी खबरें फैलाना पत्रकारिता के मूल्यों के खिलाफ है। “बिना सच्चाई जाने भ्रामक खबरें फैलाकर सनसनी निर्माण करना स्वस्थ पत्रकारिता के लक्षण नहीं हैं। मैं इसकी निंदा करता हूं,” गडकरी ने कहा।

केंद्रीय मंत्री के इस बयान से उन लोगों को राहत मिली है जो दो-पहिया वाहन चलाते हैं और टोल टैक्स के नाम पर संभावित आर्थिक बोझ को लेकर चिंतित थे।

गडकरी ने मीडिया से अपील की कि वे ऐसी संवेदनशील खबरों को प्रकाशित करने से पहले तथ्यात्मक पुष्टि जरूर करें, ताकि जनता में भ्रम और भय की स्थिति न बने।

नितिन गडकरी का ट्वीट

📢 महत्वपूर्ण

कुछ मीडिया हाऊसेस  द्वारा दो-पहिया (Two wheeler) वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं हैं। दो-पहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। बिना सच्चाई जाने भ्रामक खबरें फैलाकर सनसनी निर्माण करना स्वस्थ पत्रकारिता के लक्षण नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं।

 

 

We need your help to spread this, Please Share

Related posts

Leave a Comment