अली हुसैन आसिम बिहारी के सपनों को साकार करने का संकल्प लें: वक्ताओं का आह्वान 137वें जन्मदिवस पर पसमांदा संगठनों का भव्य सम्मेलन, अधिकार और बराबरी की लड़ाई तेज़ करने का ऐलान नई दिल्ली: प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, दिल्ली में ऑल इंडिया यूनाइटेड मुस्लिम मोर्चा के बैनर तले एक महत्वपूर्ण और गरिमामय सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन पसमांदा आंदोलन के प्रणेता अली हुसैन आसिम बिहारी के 137वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित हुआ, जिसमें देशभर से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।…
