पसमांदा विकास फाउंडेशन द्वारा मदरसों के छात्रों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन नई दिल्ली: पसमांदा विकास फाउंडेशन और दीनी तालीमी बोर्ड, जमीयत उलमा सूबा दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में दिल्ली में एक रूहानी और पाक माहौल में एक यादगार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में उन छात्रों और छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने नज़रा-ए-क़ुरआन मजीद मुकम्मल किया और पाँच वर्षीय प्रारंभिक दीनी पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस कार्यक्रम में कई सम्मानित हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें जनाब मोहम्मद मेराज राईन…
