शहीदों को समर्पित रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 108 यूनिट रक्त एकत्र मेरठ :शाही ईदगाह, दिल्ली रोड (25 मई 2025): आज दिनांक 25 मई 2025 को पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों एवं ऑपरेशन सिंदूर में शहीद सैनिकों और आम नागरिकों की याद में शाही ईदगाह परिसर में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ‘नेकी की टोकरी’ और ‘लिटिल स्टार चैरिटेबल ब्लड बैंक’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस विशेष रक्तदान शिविर की खास बात यह रही…
