मुरादी रोड बटला हाउस के लोगों को मिली राहत,अब तक 44 प्रॉपर्टियों को स्टे

मुरादी रोड बटला हाउस के लोगों को मिली राहत,अब तक 44 प्रॉपर्टियों को स्टे

 

मुरादी रोड बटला हाउस की 12 प्रॉपर्टियों पर साकेत कोर्ट ने लगाई स्टे, अब तक 44 प्रॉपर्टियों को राहत

नई दिल्ली, 18 जून: ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान के बयान के मुताबिक
मुरादी रोड, बटला हाउस क्षेत्र की 12 प्रॉपर्टियों से संबंधित मामले की सुनवाई आज साकेत कोर्ट में हुई। सभी मामलों में वरिष्ठ अधिवक्ता कर्नल सिंह ने पैरवी की। अदालत ने इन सभी 12 मामलों में 17 जुलाई तक स्टे ऑर्डर जारी कर दिया है।

इससे पहले, 32 अन्य प्रॉपर्टियों को पहले ही राहत मिल चुकी है, जिससे अब तक कुल 44 प्रॉपर्टियों पर स्टे मिल चुका है। बचे हुए 7 मामलों की सुनवाई दिल्ली हाई कोर्ट में होनी है।

गौरतलब है कि कुल 52 प्रॉपर्टियों पर नोटिस जारी किए गए थे। आज की सुनवाई में सभी संबंधित वकील अदालत में पेश हुए। इस मुकदमे को फाइल करने वाले अधिवक्ता शब्बीर अली हैं, जो शुरू से ही मामले में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

स्थानीय निवासियों ने कोर्ट के इस फैसले को बड़ी राहत के रूप में देखा है और उम्मीद जताई है कि बाकी प्रॉपर्टियों को भी न्याय मिलेगा।

अमानतुल्लाह खान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “आज अल्हम्दुलिल्लाह मुरादी रोड बटला हाउस की 12 प्रॉपर्टी का केस साकेत कोर्ट में लगा था जिन सभी में सीनियर वकील कर्नल सिंह जी पेश हुए सभी 12 केस में साकेत कोर्ट ने 17 july तक stay करदिया अभी तक 44 प्रॉपर्टी पर stay आचुका है बाक़ी बचे 7 केस में हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है टोटल प्रॉपर्टी जिन पर नोटिस लगा था वो 52 है इसमें सभी वकील भी पेश हुए इस केस को फाइल करने वाले वकील शब्बीर अली हैं !”

We need your help to spread this, Please Share

Related posts

Leave a Comment