पसमांदा विकास फाउंडेशन के तत्वावधान में फिरोजपुर झिरका में 77वें गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा नई दिल्ली / फिरोजपुर झिरका,मेवात: 77वें गणतंत्र दिवस के गरिमामय अवसर पर शहर फिरोजपुर झिरका में पसमांदा विकास फाउंडेशन के तत्वावधान में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में सभी समुदायों के लोगों,महिलाओं,उलेमा,छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जबकि पुलिस और जिला प्रशासन का भी भरपूर सहयोग प्राप्त रहा। नन्हे-नन्हे मासूम बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक,हर व्यक्ति हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के जज़्बे से सराबोर नज़र आया। तिरंगा यात्रा में फिरोजपुर…
