विकास के नाम पर जनता को ठगा गया है: डॉ एम यू दुआ
राष्ट्रीय महागठबंधन ने प्रेस वार्ता साधा निशाना
नई दिल्ली: राष्ट्रीय महागठबंधन ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने 50 प्रत्याशी उतारे हैं जिसकी घोषणा आज एहरा नेशनल पार्टी के केंद्रीय कार्यालय लक्ष्मी नगर, दिल्ली में एक प्रेस वार्ता में की गई ।
घोषणा करते हुए एहरा नेशनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एम यू दुआ ने कहा कि दिल्ली, भारत की राजधानी और एक ऐतिहासिक शहर, अपनी अद्वितीय सांस्कृतिक विरासत और विकासशील अर्थव्यवस्था के लिए जानी जाती है।लेकिन आम आदमी पार्टी इस शहर की स्थिति ख़राब कर दी है, दिल्ली का हर वर्ग इस सरकार से परेशान है, विकास के नाम पर सिर्फ़ झूठे वादे मिले हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में वायु प्रदूषण एक बड़ा संकट है। कई बार वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खतरनाक स्तर तक पहुंच जाता है, जिससे सांस की बीमारियां बढ़ रही हैं।
दिल्ली में पानी की उपलब्धता एक और प्रमुख समस्या है। यमुना नदी प्रदूषित है, सफाई के नाम पर सिर्फ़ जुमले मिले हैं।
दिल्ली में यातायात जाम आम बात हो गई है। जिसकी वजह से जनता नाराज़ है।
दिल्ली की स्वास्थ सेवाओं पर बात करते हुए डॉ दुआ ने कहा कि दिल्ली में आम लोगों का स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच अब भी चुनौतीपूर्ण है। सरकारी अस्पतालों में भीड़ और निजी अस्पतालों की महंगी सेवाएं गरीब और मध्यम वर्ग के लिए बड़ी समस्या हैं और मोहल्ला क्लिनिक सिर्फ एक धोखा है और करप्शन का अड्डा है।
आम आदमी पार्टी जो करप्शन के खिलाफ़ आई थी आज पूरी तरह से करप्शन मैं डूब गई है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में गरीब वर्ग के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अब भी चुनौती है। लेकिन यह दलित बच्चों पी एच डी के लिए बाहर भेजना चाहते हैं जो एक धोखा है।
साथ ही, बढ़ती बेरोजगारी युवाओं के लिए एक बड़ी समस्या बनी हुई है और अब जीत के लिए मुफ़्त रेवड़ियों का सहारा ले रही है।
उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दोनों पार्टियों ने हमेशा जनता के साथ धोखा किया है।इस लिए अब एक विकल्प की आवश्यकता है और उसके लिए सबसे बेहतर विकल्प एहरा नेशनल पार्टी है।यह समय है कि हम दिल्ली को एक स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित शहर बनाने के लिए एकजुट हों।